उन्नाव, फरवरी 8 -- उन्नाव। जिले के सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को रविवार को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम से उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया। इसमें महिला थाना से आठ, सोहरामऊ, बांगरमऊ से तीन-तीन, अचलगंज से दो, आसीवन, पुरवा, सफीपुर, बारासगवर, कोतवाली सदर से एक-एक जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। इस मौके पर डा. आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में डॉ. मनीष सिंह, अवसार अली व डा. सगीर अहमद तथा पुलिस टीम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह, महिला आरक्षी सुहावना, सेविका का मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...