कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- अपहरण और छेड़खानी के मामले में सुलह नहीं करने पर महिला को धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। करारी थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि छह सितंबर की भोर में पड़ोसी चार युवकों ने उसकी नाबालिग बेटी को अगवा कर उसके साथ छेड़खानी की थी। एक ने दुराचार का प्रयास किया था। मामले में उसी दिन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। आरोप है कि घटना के तीसरे दिन गांव के ही तीन अन्य लोगों ने मुकदमे में सुलह करने के लिए धमकी दी। घटना में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। मंगलवार को अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.