हमीरपुर, जनवरी 12 -- हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संचालित मध्यस्थता केंद्र में रेखा पुत्री कल्लू निवासी सुमेरपुर और जीतू पुत्र प्रेमप्रकाश निवासी कानपुर के बीच दांपत्य संबंधी विवाद था, जिसमें नियुक्त मध्यस्थ अधिवक्ता राजेंद्रवीर चौहान द्वारा दोनों पक्षों से वार्ता कर सुलह कराया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पांडेय द्वारा दोनों पक्षों को बधाई दी गई और मामले में नियुक्त मध्यस्थ अधिवक्ता के कार्य पर संतोष जाहिर किया गया। चंदूपुर के बाशिंदों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सड़क निर्माण की मांग फोटो नंबर 01- एसडीएम को ज्ञापन सौंपते चंदूपुर के ग्रामीण। हमीरपुर। विकासखंड कुरारा की ग्राम पंचायत चंदूपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण की मांग की। चंदूपुर गांव के अशोक निष...