लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- पारिवारिक विवादों का सुलह समझौते से निस्तारण करने के लिए एसपी के निर्देश पर महिला थाने में काउंसलिंग की गई। सात मामलों में पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। महिला थानाध्यक्ष श्रद्धा सिंह, काउंसलर कय्यूम ज़रवानी ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के सात शिकायती प्रार्थनापत्रों में दोनों पक्षों की काउसंलिंग की गई। काउंसलिंग के बाद चार मामलों में पति-पत्नी फिर एक साथ रहने को राजी हुए। इनकी विदाई कराई गई। वहीं तीन मामलों में पति-पत्नी के बीच ज्यादा मनमुटाव होने के कारण सोचने समझने के लिए समय दिया गया। इस दौरान उप निरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य महिला आरक्षी सीता, बबली पवार का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.