देहरादून, दिसम्बर 24 -- देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक को भाई बताकर सुलह के बहाने बुलाने और फिर उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। सीमाद्वार निवासी पीड़ित ललित मौर्य ने पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ललित का आरोप है कि पुरानी रंजिश के बाद आरोपी सौरव यादव ने उसे माफी मांगने के बहाने अपने स्नूकर रूम पर बुलाया था। वहां पहुंचते ही सौरव और उसके 8-10 साथियों ने ललित पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायल ललित ने दून अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद अब न्यायालय के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...