दरभंगा, जनवरी 12 -- बेनीपुर। पिरहौली गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को जीवन हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 350 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। सीबीसी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, एक्स-रे सहित कई आवश्यक जांच नि:शुल्क की गईं। जीवन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आरके झा ने बताया कि जनता को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है। शिविर में डॉ. अशरफ, डॉ. सूरज, डॉ. आदित्य, डॉ. रविराज सहित अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...