रांची, सितम्बर 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 17 सितम्बर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। संगठन के मानंद नियंत्रक आनंद शेखर ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा, स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता के थीम पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। शुरुआत 17 सितम्बर को रांची रेलवे स्टेशन के परिसंचरण क्षेत्र में दिन के साढ़े नौ बजे से होगी। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक केएन सिंह, रांची नगर निगम के वरीय अधिकारी एवं ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ता समेत अन्य मौजूद रहेंगे। समारोह में स्वच्छता को लेकर सभी स्वैच्छिक सेवा प्रदान करेंगे। इसके बाद क्रमवार शहर के अन्य इलाकों में आमजन को सफाई के प्रति जागरुकता को लेकर अभियान चलेगा एवं कार्यक्रम होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.