सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- गोसाईगंज, संवाददाता। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोसाईगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक डॉ. संजय कुमार उपाध्याय और उपनिरीक्षक गुलाब चंद्र के नेतृत्व में फतेहपुर संगत, पठानीपुर, छपरहवा तथा गोमती नदी किनारे जंगलों में दबिश दी गई। यहां 54 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और चार अभियोग आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। टीम ने चपरहवा से लालजी पुत्र बंशराज गिरफ्तार कर 500 किलो लहन नष्ट किया। टीम ने ईंट भट्ठों, कबाड़ की दुकानों और क्षेत्र की आबकारी दुकानों की जांच की, जहां कोई अनियमितता नहीं मिली। अधिकारियों ने लोगों से अवैध शराब से दूर रहने की अपील की हैं। इस दौरान आबकारी और पुलिस विभाग के सिपाही मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...