सुल्तानपुर, जून 21 -- सुलतानपुर। जिले के पावरहाउस का संचालन व फाल्ट दूर करने करने के लिए तैनात आउट सोर्सिंग कर्मियों की संख्या कम हो गई है। 44 पावरहाउस पर तैनात 911 कर्मियों में 450 की छंटनी कर दी गई। जिससे 461 कर्मियों के भरोसे लाइन फाल्ट दूर करने व उपकेन्द्र के संचालन की जिम्मेदारी है। जिले की 979 ग्राम पंचायत व शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 44 उपकेंद्रों के माध्यम से बिजली दी जाती है। प्रत्येक उपकेंद्रों पर कंपलेट नोट करने व ठीक कराने के लिए लाइनमैन को सूचित करने की चार कर्मियों की डयूटी लगाई जाती है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में फाल्ट ठीक करने के लिए भी आउटसोर्सिंग कर्मियों को ही लगाया जाता है। जिले में अभी तक इस कार्य के लिए 911 आउटसोर्सिंग कर्मियों की तैनाती थी। 50 कर्मियों को उम्र का हवाला देकर (55 वर्ष) निकालने की कार्रवाई की गई। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.