सुल्तानपुर, दिसम्बर 1 -- धनपतगंज, संवाददाता। विकास खण्ड के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों को गड्ढामुक्त करने की योजना लक्ष्य से भटक कर रह गयी है। सड़कों पर डाले जा रहे डामर पड़ते ही उखड़ रही गिट्टी योजना पर सवाल खड़ा कर रही है। मुख्य मार्ग से जुड़ी गांव की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के उद्देश्य से उस पर डाली जा रही काली डामर युक्त पैचिंग बनने के चंद दिनों में ही उखड़ने लगी है। जिससे उनके जल्दी खराब होने को लेकर ग्रामीण परेशान है। उन्हें एक तरफ उनके जल्दी खराब होने की आशंका साफ नजर आ रही है तो वही जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद टूटने का नाम नही ले रही है। चन्दौर सत्य साई आश्रम मार्ग हो या फिर हरौरा से पूरे चतुरी मार्ग को जोड़ने वाली सड़कें। चंद दिनों में इन पर पड़े डामर व उखड़ती गिट्टियां योजना की हकीकत बताने के लिये काफी है। सूत्रों की माने तो सिर्फ शासन ...