सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- गोसाईगंज,संवाददाता। भक्ति, करुणा और मित्रता के भावों से ओतप्रोत वातावरण के बीच बहाउद्दीन फुरसतगंज बाजार स्थित दुर्गामाता मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन बुधवार को सुदामा चरित्र के भावपूर्ण वर्णन के साथ हुआ। अयोध्या धाम से पधारे आचार्य पंडित विष्णु देव मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आचार्य ने कहा कि सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता सच्ची भक्ति, त्याग और निष्काम प्रेम का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने बताया कि निर्धन सुदामा का भगवान श्रीकृष्ण के द्वार पहुंचना यह संदेश देता है कि प्रभु अपने भक्त की भावना देखते हैं, न कि उसके वैभव को। भगवान द्वारा सुदामा का आदर-सम्मान कर उन्हें वैभव प्रदान करना भक्त वत्सलता का जीवंत प्रमाण है। कथा के दौरान श्रद्...