सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- सुलतानपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 20 फरवरी को सीएम-युवा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया है। शिविर में शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पात्र युवाओं को अपना नया उद्यम शुरू करने के लिए 5 लाख तक का ब्याजमुक्त और गारंटी फ्री लोन प्रदान किया जाएगा। कैम्प में शामिल होने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज की फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट संक्षिप्त कौन सा व्यवसाय शुरू करना चाहते है अभिलेख लेकर आना होगा। उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह ने इच्छुक युवाओं ने सुबह 10 बजे जिला उद्योग केन्द्र पहुंचकर पंजीकरण कराकर लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.