सुल्तानपुर, जनवरी 3 -- सुलतानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर लम्बित आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में शनिवार को पुलिस ऑफिस कार्यालय में दरोगा रजय पाल वर्मा की गवाही दर्ज हुई। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने 16 जनवरी को शेष साक्ष्य के लिए तारीख नियत की है। बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 13 अप्रैल 2021 को बंधुआ कला थाने के हसनपुर में बिना अनुमति जनसभा करने के आरोप में सांसद और अन्य पर तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने ये केस दर्ज कराया था। वकील रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गवाह रजय पाल वर्मा घटना के समय कांस्टेबल थे जो एसओ के हमराही थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.