सुल्तानपुर, नवम्बर 19 -- सुलतानपुर। शहर के चौक में हुए सराफा डकैती कांड में बुधवार को फिर गवाही नहीं हो सकी। वकील अरविन्द सिंह राजा ने बताया कि न्यायाधीश जलाल मोहम्मद अकबर ने 29 नवम्बर को शेष साक्ष्य की तारीख नियत की है। चौक ठठेरी बाजार में भरत जी सोनी की ज्वैलरी की दुकान में 28 अगस्त 2024 को आरोपियों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। मास्टरमाइंड विपिन सिंह समेत 12 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल हुई थी जिनका ट्रायल जारी है। बुधवार को बचाव पक्ष के मौका लेने के कारण गवाह भरत सोनी को वापस लौटना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.