सुल्तानपुर, जून 21 -- धनपतगंज, संवाददाता। सरकारी विभागों को निशाना बना रहे चोरों पर अंकुश लगाने में स्थानीय पुलिस प्रशासन फेल नजर आ रहा है। रविवार को सीएचसी परिसर से सरेआम हीट बेब की होर्डिंग व लोहे के एंगल चोरी किये जाने की सीसीटीवी फुटेज के बाद भी पुलिस सप्ताह भर बाद भी मुकदमा पंजीकृत नहीं कर सकी है। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अरुणेश सिंह ने 15 जून को थाने पर प्रार्थनापत्र के साथ सीसीटीवी फुटेज सौंपा। जिसमे परिसर में ही हीटवेब की होर्डिंग व लोहे के मजबूत एंगल को चोरों द्वारा चोरी किये जाने की शिकायत की गई थी। स्थानीय पुलिस की सक्रियता का आलम यह है कि सरेआम सरकारी महकमे में चोरी की हुई घटना का खुलासा तो दूर मुकदमा तक पंजीकृत नहीं हुआ। थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...