सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- सुलतानपुर, संवाददाता। शत गायत्री महायज्ञ आठ से 19 अप्रैल तक पुष्कर में होने जा रही है। महायज्ञ को सफल बनाने को पूरे देश में स्वामी प्रखर भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में पयागीपुर स्थित एक मॉल में एक बैठक का आयोजन बुधवार की शाम हुई। यहां पर वरिष्ठ नेता पंडित राम शब्द मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरके मिश्रा, डॉक्टर जीसी पाठक, सुभाष त्रिपाठी ने उनका माल्यार्पण किया। प्रखर महाराज ने कहा कि हिंदुओं को मारा जा रहा है। यह चिंता का विषय है। सनातन की रक्षा के लिए सबको आगे आने की जरूरत है। आज ब्राह्मणों की आवाज कोई सुनने वाला नहीं है। सम्मेलन में प्रमुख रूप से डॉ सप्तऋषि मिश्रा, डॉ विनीत, राजदेव शुक्ला रवि दुबे, धीरेंद्र कुमार, श्रवण पाठक, हरीश शुक्ला किशन पाठक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...