सुल्तानपुर, जून 6 -- सुलतानपुर, हिन्दुस्तान टीम। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अपने-अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। भाजपा ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम पांच अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धरती को हरा भरा बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई में पार्टीजनों ने भाजपा कार्यालय परिसर में बरगद,पाकड़,आम, नीम एवं गूलर का पौध रोपण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा इसका उद्देश्य मातृत्व को सम्मान व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। कार्यकर्ता इस मुहिम को मां और प्रकृति के सम्मान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.