सुल्तानपुर, जून 5 -- सुलतानपुर। वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने के 25 साल पुराने मामले में इसौली विधायक मो. ताहिर खान पर लम्बित मुकदमे में गुरुवार को बहस होनी थी, लेकिन वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण एमपी -एमएलए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सुनवाई शुक्रवार को नियत की है। अधिवक्ता अब्बास अहमद खान ने बताया कि वन दरोगा मुकेश कुमार ने तीन फरवरी सन 2000 को आरक्षित वन भूमि पर कब्जा करने और ट्रैक्टर से सड़क निर्माण कर क्षति विभाग को क्षति पहुंचाने के आरोप में ताहिर खान पर मुकदमा दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.