सुल्तानपुर, नवम्बर 6 -- सुलतानपुर, संवाददाता। प्रॉपर्टी डीलर विजय नरायन सिंह के चर्चित हत्याकांड में नामजद रहे तीन लोगों को तलब कर मुकदमा चलाने की याचिका पीड़ित पक्ष ने दाखिल की है। वादी सतीश नरायन के वकील अरविंद सिंह राजा ने बताया कि सात अप्रैल 2024 की शाम शहर के दरियापुर तिराहे पर हुई हत्या में अंबेडकर नगर जिले के शूटर अजय सिंह सिलावट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई, लेकिन अन्य नामजदों के मामले में विवेचना खामोश रही। वादी मुकदमा सतीश नारायण सिंह ने गवाही में जयंत मिश्रा, विनय तिवारी और दीपक मिश्रा की संलिप्तता भी बताई। जिसके आधार पर गुरुवार को अर्जी दाखिल कर उन्हें भी मुकदमे में तलब कर ट्रायल करने की मांग की है। एडीजे संध्या चौधरी ने 20 नवम्बर को सुनवाई नियत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.