सुल्तानपुर, जुलाई 11 -- बल्दीराय, संवाददाता। विद्युत वितरण खंड बल्दीराय के उपकेंद्र से संचालित देहली फीडर से रोस्टर के हिसाब से उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। अघोषित कटौती के चलते उमस भरी गर्मी तथा रात में गर्मी के साथ अंधेरे में उपभोक्ताओं को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। मौजूदा समय में विद्युत उपकेन्द्र बल्दीराय से ऐंजर , देहली , देवरा, बहुरावां, कनकपुर, गोबिंदपुर गांव का संचालन देहली फीडर से होता है। लगभग दो लाख आबादी को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। आए दिन फाल्ट समेत अन्य समस्याओं से उपभोक्ताओं को तय आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल महज दिखावा साबित हो रहा है। मौजूदा समय में धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन चार चार घंटे की अघोषित कटौती के चलते ट्यूबेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.