सुल्तानपुर, मई 23 -- सुलतानपुर,संवाददाता। लिटिल फ्लावर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों के सम्मान में मंगलवार को विद्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीबीएसई में कक्षा 10 व 12 के सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके माता- पिता को प्रबंधक प्रमोद कुमार पांडेय ने सम्मानित किया। सीबीएसई कक्षा 10 वीं में प्रथम स्थान पाने वाले चंदन कुमार, दूसरा स्थान पाने वाली छात्रा शालिनी वर्मा और तीसरे स्थान पर रहे आदर्श, चौथे स्थान पर रहे फराज खान, पांचवें स्थान पर रहे आनंद विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। इसी तरह से कक्षा 12 में प्रथम स्थान पर रहीं ह़ुरैन फातिमा, दूसरा स्थान पर रहे अंशुमान यादव, तीसरा स्थान पर रहे कौशलेश त्रिपाठी, चौथे स्थान पर रहे आदित्य सिंह और पांचवें स्थान हासिल करने वाले अर्थव सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.