सुल्तानपुर, अगस्त 18 -- चांदा, संवाददाता। स्थानीय कस्बे में आयोजित दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का सोमवार की भोर में श्रद्धा और भक्ति के बीच समापन किया गया। कस्बे के विभिन्न स्थलों पर करीब 25 विशाल पंडाल सजाए गए थे। स्वचालित मूर्तियों वाली झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को जीवंत रूप में देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उपजिलाधिकारी ने मनमोहक झांकियों के अध्यक्षों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उदयराज यादव और मनोरज यादव ने गोवर्धन पर्वत लीला की झांकी प्रस्तुत की। उमेश शर्मा ने माखन चोरी लीला का प्रदर्शन किया। नितिन सोनी द्वारा श्रीकृष्ण जन्म का दृश्य सजाया गया। अंकित सेठ और शीतला प्रसाद शर्मा ने द्रौपदी चीरहरण की झांकी लगाई। वहीं दारा मोदनवाल ने श्री जगन्नाथ दर्शन का जीवंत चित्रण किया। पिंटू और मनु बरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.