सुल्तानपुर, दिसम्बर 4 -- सुलतानपुर,संवाददाता। शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने से आहत पंजाबी कॉलोनी निवासी महिला ने गुरुवार को आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने शरीर में आग लगा लिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को स्थानीय लोग आनन फानन में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ केजीएमयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला मूलरूप देहात कोतवाली क्षेत्र की निवासी है, पति की मृत्यु के बाद वह नगर कोतवाली के पंजाबी कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। महिला का आरोप है कि पंजाबी कॉलोनी निवासी सतप्रीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह नामक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इस दौरान उसने उसके साथ अवैध संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.