सुल्तानपुर, नवम्बर 6 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ ब्लॉक परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में मतदाता गहन पुनरीक्षण महा अभियान की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला में मौजूद जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता गहन पुनरीक्षण के विषय में विस्तृत ढंग से बताया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के द्वारा लोकतंत्र को सशक्त बनाना है। निर्वाचन नामावली (जिसे मतदाता सूची या निर्वाचक रजिस्टर भी कहा जाता है) एक विशिष्ट निर्वाचन क्षेत्र के सभी पात्र और पंजीकृत मतदाताओं की आधिकारिक सूची है। इसका उपयोग मतदाताओं की पहचान सत्यापित करने तथा चुनावों के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.