सुल्तानपुर, नवम्बर 1 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। बाहर से दवाओं के लिखे जाने और सरकार पर गलत टिप्पणी व अन्य आरोपों में बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल के प्रभारी सीएमएस रहे डा. भास्कर प्रसाद को बीते दिनों शासन स्तर से निलम्बित कर दिया गया। उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ। डा. गिरीश पाण्डेय को अस्पताल का प्रभारी सीएमएस बनाया गया है। चार्ज संभालने के बाद वह लगातार अस्पताल को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं। बिरसिंहपुर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में तैनात कई चिकित्सक बाहर से दवाओं को लिख रहे थे। अपर निदेशक अयोध्या की जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी । चार्ज संभालने के बाद प्रभारी सीएमएस डा. गिरीश पाण्डेय ने पत्र जारी कर बाहर से दवाओं को लिखे जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। सीएमएस के कड़े तेवर के बाद इस पर अब अंकुश लग गया है। प्रभारी सीएमएस डा. पाण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.