सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- कादीपुर। क्षेत्र के एक गांव की सत्रह वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे घर से कादीपुर बाजार जाने के लिए निकली थी। शाम तक जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजन परेशान होकर उसकी खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला तो पिता ने मंगलवार को मामले में तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...