सुल्तानपुर, जून 19 -- कुड़वार, संवाददाता। घर से दुकान जा रहे साइकिल सवार को मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसे गंभीर हालत में चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। गुरुवार दोपहर में स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे कालू पाठक मजरे भण्डरा परशुरामपुर निवासी राम ललित यादव(45) पुत्र स्व.राम खेलावन साइकिल से दुकान पर जा रहे थे। गजेंहडी-भण्डरा मार्ग पर पूरे कालू पाठक तिराहा के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी उदय प्रकाश मिश्रा ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी कुड़वार पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.