सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- कादीपुर। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पीड़ित के घर आकर उसे मारा पीटा। जिससे उसे काफी चोट आई। मंगलवार को कोतवाली के खतीवपुर निवासी अंशु पाल अपने घर पर थे। आरोप है कि तभी आरोपी उनके घर आकर गाली गलौज देने लगे। मना करने पर लाठी डंडों से मारा पीटा । जिससे उन्हें काफी चोट आई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही रविंद्र पाल एवं महेंद्र पाल के विरुद्ध नाम जद के दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...