सुल्तानपुर, जून 19 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सिरवारा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पिता-पुत्र पर हमला बोल दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न करने पर पीड़ित मेराज अहमद ने एसपी व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मेराज का आरोप है कि गांव के पांच लोगों ने पहले उसे चाय की दुकान पर असलहे के साथ घेरकर धमकाया और फिर गुरुवार सुबह डेयरी पर दूध देने जा रहे उसके बेटे को भी कट्टा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक दोनों घटनाओं की सूचना डायल 112 पर दी गई,लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.