सुल्तानपुर, फरवरी 22 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे की विभिन्न बैंक शाखाओं में पासबुक प्रिंटिंग व्यवस्था लंबे समय से अव्यवस्थित बनी हुई है। प्रिंटर में इंक अथवा टोनर समय पर न बदले जाने के कारण खाताधारकों की पासबुक में लेन-देन का विवरण धुंधला छप रहा है। वहीं नई जारी पासबुक पर खाताधारक का नाम और खाता संख्या तक स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही है। इस तकनीकी लापरवाही का सबसे अधिक असर बुजुर्ग ग्राहकों पर पड़ रहा है। उन्हें खाते में जमा राशि, निकासी और शेष धनराशि समझने में कठिनाई हो रही है। ग्राहक शफीक सलमानी समेत कई खाताधारकों का कहना है कि शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्राहकों ने बताया कि हल्के प्रिंट की पासबुक की जब फोटो कॉपी कराई जाती है तो विवरण लगभग गायब हो जाता है। जिससे भविष्य में किसी प्रकार के प्रमाण की आवश्यकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.