सुल्तानपुर, फरवरी 22 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुम्ही देवरी (बनपुरवा) गांव में नाली विवाद को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव निवासी दयाशंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव के कुछ लोगों से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था, लेकिन आरोप है कि विपक्षी समझौते का पालन नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है। दयाशंकर का आरोप है कि रविवार को विपक्षी उसके चाचा के नाम दर्ज भूमि से हो रही जल निकासी को बाधित करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी गई। सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.