सुल्तानपुर, जनवरी 3 -- अखण्डनगर, संवाददाता। हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर बछेड़िया गांव स्थित रामपुर मोड़ के पास रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों में एक परीक्षा देकर लौट रहा था, जबकि दूसरा अपनी बहन को परीक्षा दिलाकर घर जा रहा था। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 24 वर्षीय अंकित पुत्र राजकुमार निवासी मितूपुर, थाना पवई (आजमगढ़) की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार अंकित पुत्र घनश्याम और उसकी बहन रेशमी पुत्री दारा निवासी प्राणनाथपुर बछेड़िया, थाना अखण्डनगर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.