सुल्तानपुर, फरवरी 22 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को हुई सड़क दुर्घटना के मामले में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कल्याणपुर, थाना कादीपुर निवासी मिलिन्द चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 15 फरवरी को सुबह अपने गांव के राजू अग्रहरि की बाइक से बृजेश अग्रहरि के साथ दोस्तपुर बाजार आ रहे थे। आरोप है कि ग्राम शाहपुर के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार जिसे मनीष निवासी नारा मधईपुर थाना दोस्तपुर चला रहा था, उसने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भागने लगा। हालांकि, कार को ब्लॉक चौराहा दोस्तपुर पर पकड़ लिया गया। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.