सुल्तानपुर, नवम्बर 25 -- सुलतानपुर। किशोरी से दुराचार कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के आरोपी मो. इरशाद की न्यायिक हिरासत 28 नवंबर तक बढ़ गई है। पीड़िता के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि पीपरपुर थाना क्षेत्र में हुई बीते सात नवंबर की घटना में आरोपी जेल में बन्द है, जिसकी ओर से कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल हुई है। मंगलवार को अभियोजन पक्ष के मौका लेने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...