सुल्तानपुर, मई 16 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। बिरसिंहपुर से बगियागांव जाने वाली सड़क का जल्द ही कायाकल्प हो जाएगा। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने गुरुवार को भूमि पूजन किया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में काफी सुविधा होगी। सदर जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के बिरसिंहपुर से बगियागांव से होते हुए दियरा तक होने वाले सड़क के निर्माण के लिए भूमि पूजन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि करीब दस सालों से खराब सड़क का कायाकल्प होने जा रहा है। कहा कि यह सड़क सात मीटर चौड़ी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। कहा कि सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण और समय से कराए जाने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है। प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.