सुल्तानपुर, सितम्बर 20 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टांटियानगर चौकी से कुछ दूरी पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात अर्द्धविक्षिप्त व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे टांटियानगर चौकी के करीब सैनिक ढाबे के सामने खाली पड़ी जमीन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज गुलाबचंद्र पाल और हेड कांस्टेबल विकास त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। मृतक अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। उसने काले और सफेद रंग की धारीदार टीशर्ट पहन रखी थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक अर्द्धविक्षिप्त था और अक्सर सैफुल्लागंज और टांटियानगर क्षेत्र में घूमता देखा जाता था। प्रथम दृष्टया मामला स्वाभाविक मौत का प्रतीत हो रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.