सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की तैनाती न होने से मरीजों के लिए संकट खड़ा हो गया है। मरीजों का उपचार हो इसके लिए शिफ्ट लगाकर डॉक्टरों को तीन-तीन दिन के लिए पीएचसी पर भेजा जाता है। डॉक्टरों के न रहने पर फार्मासिस्ट व अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मरीजों को देखकर दवा आदि देते हैं। इन दिनों मौसम में बदलाव होने पर लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही। दूसरी तरफ डॉक्टर के अभाव में मरीजों की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर जिले में 47 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसमें 45 ग्रामीण क्षेत्र और दो नगरीय क्षेत्र में स्थापित हैं। लेकिन करीब दर्जन भर पीएचसी में डॉक्टरों का संकट खड़ा हो गया है। इन अस्पतालों में तीन-तीन डॉक्टरों क...