सुल्तानपुर, सितम्बर 26 -- सुलतानपुर। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के स्वयंसेवकों ने गुरुवार की शाम अस्पताल व रेलवे स्टेशन पर 453 लोगों को गरम भोजन उपलब्ध करा कर अपना लक्ष्य पूरा किया। गुरुवार को संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन स्वयंसेवकों की सेवा कार्य मे सक्रिय भागीदारी रही। भोजन वितरण की शुरुआत करते हुए सीएमएस डॉक्टर आरके मिश्र ने कहा कि संस्था के लोगों की पहल मानव हित में है। डिप्टी सीएमओ डॉ लालजी, फिजिशियन डॉ अविनाश गुप्ता, योगेश प्रताप सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, जियाउल कमर सिद्दीकी, मुजफ्फर कलीम खान, सरदार गुरुप्रीत सिंह, हाजी मुजतबा अंसारी, राशिद खान, राशिदटेलर, सद्दाम हुसैन, आसिफ, तनवीर हुसैन व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.