सुल्तानपुर, जुलाई 3 -- भदैंया। लोलेपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति गुरुवार को छह घंटे ठप रही। इस दौरान 33 हजार लाइन, 11 हजार लाइन पर घिरे पेड़ों की टहनियों की कटाई एवं झाड़ियों की साफ-सफाई की गई। आपूर्ति ठप होने से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बरसात, शुरू होने के बाद पखवारे भर से लोलेपूर उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार पावर लाइन में फाल्ट आने व केबल बक्सा जलने से आठ बार आपूर्ति बाधित हुई थी। इसके चलते गुरुवार को लोलेपुर जाने वाली पावर लाईन को ठीक करने व विद्युत संबंधित कार्य करने को छह घंटे का समय लिया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर बाद चार बजे तक 33 केवी सप्लाई बंद करने की जानकारी अधिकारियों ने दी। सुबह 33 हजार पावर लाइन पर पेड़ों की कटिंग व अन्य दुरुस्तीकरण का काम शुरू हुआ तो शाम चार बजे तक चलता रहा। छह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.