सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- सुलतानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में बचाव पक्ष ने अनिल कुमार को सफाई साक्षी के रूप में पेश किया। जिससे वकील सन्तोष पाण्डेय ने जिरह की। शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में 23 सितंबर 2023 की शाम पीट-पीट कर चिकित्सक की हत्या करने में मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह और उसके ड्राइवर दीपक सिंह पर सामान्य आशय से हत्या, आपराधिक षडयंत्र और दहशत फैलाने के आरोपों में मुकदमा विचाराधीन है। एडीजीसी पवन दुबे ने बताया कि न्यायाधीश संध्या चौधरी ने दो फरवरी को शेष साक्ष्य के लिए तारीख नियत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...