सुल्तानपुर, मई 23 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जयसिंहपुर तहसील के ग्राम पंचायत बबरही में आपदा राहत विभाग की ओर से चौपाल लगाया गया। इसमें ग्रामीणों को आपदा के समय बचाव के उपाय बताए गए। शिविर में विभिन्न विभागों ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। बबरही गांव में 15 मई 2025 को दो बच्चों (भाई- बहन) की डूबकर मृत्यु हो गई थी। इस पर ग्रामीणों को आपदा राहत विभाग की तरफ से चौपाल लगाया गया। इसके माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। चौपाल में राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग और पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। ग्रामीणों को डूबने और अन्य आपदाओं से बचाव के तरीकों को भी बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.