सुल्तानपुर, मई 17 -- दोस्तपुर, संवाददाता। दोस्तपुर कस्बे के फ़िरोज़पुर कलां मोहल्ले में शिव मंदिर के पास बिजली विभाग की लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। यहाँ एक बिजली के खम्भे से बिजली सप्लाई का मेन तार कटा हुआ है। जिसके चलते दर्जनों घरों के लगभग 300 मीटर तक के निवासी असुरक्षित तरीके से तार खींचकर बिजली प्राप्त करने को विवश हैं। ये लम्बे और लटकते हुए तार सड़क पर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। विशेष रूप से ट्रैक्टर जैसे बड़े वाहनों पर सामान ले जाने वाले लोगों का सामान अक्सर इन तारों में उलझ जाता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित किया है। लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इस संबंध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.