अभयराज वर्मा। (गोसाईंगंज) सुलतानपुर, सितम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के बनमई गांव के रहने वाले साहित्यकार और शिक्षक सर्वेश कांत वर्मा 'सरल' ने लेखन के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रामरती इंटरमीडिएट कॉलेज में हिन्दी शिक्षक के पद पर कार्यरत सर्वेश कांत वर्मा की छह पाठ्य पुस्तकें और छह सहायक पुस्तकें अब यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं में पढ़ाई जा रही हैं। ये पुस्तकें माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश की ओर से अनुमोदित हैं और नगीन प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई हैं। इसके अलावा, आईसीएसई बोर्ड की कक्षा 9 और 10 की पुस्तक 'सरल हिन्दी व्याकरण' में उनकी लिखी 11 कहानियां और कई पद्य भी शामिल हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें 70 से अधिक पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें कई काव्य प्रतियोगिताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.