सुलतानपुर। भारतेंदु मिश्रा, दिसम्बर 11 -- यूपी में सुलतानपुर जिले के कादीपुर तहसील क्षेत्र के पौराणिक कालिनेमि वध स्थल विजेथुआ महावीर धाम में मुख्य मंदिर के दक्षिण एक ऐसा सरोवर मौजूद है,जो पापांकुश एकादशी को पानी से भरा रहता है। इसके अलावा अन्य दिन यह सरोवर सूखा रहता है। लोगों ने इस सरोवर को भरने का काफी प्रयास किया लेकिन कुछ समय बाद इसका पानी कहां चला जाता है, इस रहस्य से कोई परदा नहीं उठा सका। इसकी जानकारी करने के लिए लोगों ने काफी प्रयास भी किया। मान्यता है कि इस सरोवर में स्नान करने से कारण और अनजाने में भी हुई जीव हत्या जैसे पाप से मुक्ति मिलती है। हत्याहरण के नाम से विख्यात यह सरोवर कादीपुर के विजेथुआ धाम के दक्षिण तरफ मौजूद है। इस सरोवर को जानने के लिए पहले आपको विजेथुआ धाम को जानना आवश्यक है। मान्यता है कि रावण से युद्ध करने के दौ...