सुल्तानपुर, फरवरी 22 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। हाईवोल्टेज बिजली का तार काफी नीचे तक लटक रहा है। तार के नीचे लटके रहने से ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है। पर तार को ऊपर कराये जाने को लेकर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों को चाहिए कि इस समस्या से जल्द निजात दिलाएं। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के गोशैसिंहपुर ग्राम पंचायत के आनूपुर पुरवे में बिरसिंहपुर बिजली उपकेन्द्र से बिजली सप्लाई की जाती है। इस गांव के शिवसहाय मिश्र खेत बंटाई पर लेकर खेती करते हैं। खेत में काफी नीचे तक 11 हजार वोल्टेज का बिजली का तार काफी दिनों से लटक रहा है। शिवसहाय का कहना है कि तार के नीचे लटके होने की वजह से फसल उगाने में समस्या हो रही है। बगल के चकरोड से ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है। आनूपुर पुरवे में एलटी लाइन का तार भी रास्ते पर काफी नीचे तक झूल रहा है। गा...