सुल्तानपुर, फरवरी 18 -- सुलतानपुर, संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय विराट मेले के अंतिम दिन किसानों को एकीकृत कृषि प्रणाली के माध्यम से किसानों की आय दोगुना करने की जानकारी दी गई। मेले में शामिल किसानों को उर्द, मूंग के बीज का मिनीकिट का वितरण के साथ कीटनाशी यांत्रिक उपाय के बारे में कृषको को जानकारी दी गई। जिले के विजेथुआ महावीरन में आयोजित किसान मेला का समापन हुआ। कृषि वैज्ञानिक डॉ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अरहर, मटर, चना, टमाटर की फसल को गदहला (सुंडी कीट) से बचाने के लिए हेलिकोवर्पाल्यूर के साथ फैरोमैन ट्रैप लगाकर बगैर कीटनाशी दवा के नियंत्रण किया जा सकता है। जिला कृषि रक्षाधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि कृषि रक्षा इकाईयों पर कीट नियंत्रण के लिए यांत्रिक उपाय सोलर लाइट ट्रैप, चिपचिपे ट्रैप, फैरोमेन ट्रैप 75 प्रतिशत अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.