सुल्तानपुर, मई 16 -- सुलतानपुर, संवाददाता। राशनकार्ड में शामिल किसी भी सदस्य का नाम आयकरदाता की श्रेणी में आया तो कार्ड कट जाएगा। शासन ने ऐसे लोगों के नाम की सूची जारी कर सत्यापन कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं एक सीजन में एक लाख से अधिक का धान या गेहूं सरकारी क्रय केन्द्र पर बेचने वाले किसानों का भी कार्ड कट सकता है। जिले में अत्योदय कार्डधारकों की संख्या लगभग 80 हजार व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की संख्या तीन लाख 30 हजार है। शासन ने राशनकार्डधारकों के पात्रता की जांच करने का आदेश जारी किया है। आयकर दाता व एक लाख से अधिक धान या गेहूं बेचने पर अपात्र की सूची में नाम शामिल हो जाता है। जिले में पिछले छह माह में लगभग 12 हजार से अधिक कार्डधारकों का नाम सामने आया है। कार्ड के मुखिया के साथ जुड़े परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.