सुल्तानपुर, जुलाई 11 -- सुलतानपुर। शहर के चर्चित अधिशाषी अभियंता सन्तोष कुमार हत्याकांड में एससी - एसटी की विशेष कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई टल गई। पीड़ित पक्ष के वकील अरविन्द सिंह राजा ने बताया कि शुक्रवार को जज संध्या चौधरी के अवकाश पर होने से सुनवाई 16 जुलाई के लिए टल गई है। जल निगम ग्रामीण के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार की कोतवाली नगर के बिनोवापुरी मोहल्ले में बीते साल 17 अगस्त को हत्या कर दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...