सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- भदैया, संवाददाता। क्षेत्र के अभियाकला गांव में अधूरी पड़ी जलजीवन मिशन की पानी की टंकी ग्रामीणों और पशुओं के लिए खतरा बन गई है। बुधवार रात पानी पीने के लिए गया एक बछड़ा निर्माणाधीन टंकी के गहरे गड्ढे में फंस गया। सुबह ग्रामीणों ने उसे कीचड़ में मरणासन्न हालत में देखा तो हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय के सामने पिछले दो-तीन वर्षों से टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है। गड्ढा खुला होने और उसमें पानी भरे रहने से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सूचना के बावजूद मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। इसके बाद कमलेश शुक्ला, राजितराम, गुड्डू, मोहित सहित अन्य ग्रामीण बांस-बल्ली लेकर गड्ढे में उतरे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बछड़े को बाहर निकाला। बाहर निकालकर उसे पानी पिलाया गया, तब जाकर उसकी हालत में स...