सुल्तानपुर, जनवरी 5 -- लंभुआ (सुलतानपुर), संवाददाता। थाना क्षेत्र के दियरा पुल पर रविवार की रात एसओजी लखीमपुर खीरी के सहयोग से लंभुआ पुलिस ने मुठभेड़ में जिस बदमाश तालिब उर्फ आजम खां को ढेर किया, वह लखीमपुर खीरी पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुका था। तालिब के मारे जाने पर उसकी शिनाख्त लखीमपुर खीरी के एसओजी प्रभारी जयप्रकाश यादव ने की। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया। तालिब के खिलाफ लखीमपुर खीरी के विभिन्न थानों में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार तालिब बीते 15 दिसंबर 2025 को अपने तीन साथियों के संग फरधान थाना क्षेत्र में एक छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। नामजद होने पर जिले की पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। खुद को पुलिस से बचाने के लिए तालिब ने जिला छोड़ दिया था। तालिब पर लखीमपुर खीरी की पुलिस ने बी...